छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें दो महिला माओवादी भी शामिल हैं। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में से दो की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें एक करोड़ रूपये का इनामी माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और पच्चीस लाख रूपये का इनामी तेलंगाना राज्य कमेटी के सदस्य भास्कर भी शामिल हैं। वहीं, अन्य पांच माओवादियों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद का जखीरा बरामद किया गया, जिनमें दो एके-फोर्टीसेवन रायफल भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आसपास के जंगलों में जवान माओवादियों गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए हैं।
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के कुछ जवानों को सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य कारणां से चोटें आई हैं। उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।
सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद
कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर…





