VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न


पाली.
पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने उपस्थित जनों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने VB-G RAM G अधिनियम के महत्व, उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया।
उन्होंने बताया कि VB-G RAM G अधिनियम एक नया ग्रामीण रोजगार कानून है, जो मनरेगा के स्थान पर लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम की कानूनी गारंटी प्रदान की जाएगी। साथ ही पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति, जीपीएस आधारित निगरानी तथा एआई ऑडिट जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है।
मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल  ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस नए संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं संयोजकों से आह्वान किया कि वे सजग रहकर आम जनता को इस अधिनियम के प्रति जागरूक करें।
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल  ने  VB-G RAM G अधिनियम के महत्व और इसके प्रावधानों पर  विस्तार से  प्रकाश डाला ।
पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप तथा अजजा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  प्रयाग नारायण शांडिल्य ने VB-G RAM G एवं पूर्व मनरेगा के बीच तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व को समझाया।
आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता  राम बिलास जयसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  मुकेश कौशिक , महामंत्री कामता जायसवाल, तारकेश्वर पटवा मण्डल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा,मंडल मंत्री घनश्याम पटेल, आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष,रितेश जयसवाल , वरिष्ठ पार्षद  गीता शुक्ला, सोना ताम्रकार, भूपेंद्र कुर्रे,दीप्ति शर्मा, श्रीमती ज्योति ऊईके, बसंत सोनी, मुकेश अग्रवाल, दीपक शर्मा,अनिल जायसवाल, राम नारायण पटेल जी, श्री हरि साहू,श्रीकांत सोनकर गणेश चौहान, संजय छाबड़ा,सोनू राजपाल  राजेश राठौर,दीपक डिक्सेना,शशिकांत यादव, अगर दास भूपेंद्र डिक्सेना, दिलेश्वर सिंह, वीरेंद्र कुमार,देवेंद्र डिक्सेना, राजेश कुमार पटेल जी , अजीत कुमार , ओंकार सिंह ठाकुर ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW