*जिला पंचायत सभापति माया रूपेश कंवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ*
*पाली।* जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मादन में विकास कार्यों को गति देने के लिए सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। जिला पंचायत कोरबा की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यों की आधारशिला रखी।
ग्राम के खाल्हेपारा में सीसी रोड निर्माण तथा बलदेव घर से मादन बस्ती की ओर नाली निर्माण कार्य स्वीकृत है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में कीचड़ व गड्ढों की समस्या से राहत मिलेगी। नाली निर्माण से गंदे पानी की निकासी सुचारू होगी, जिससे गांव में स्वच्छता बनी रहेगी और बीमारियों से बचाव होगा।
इस अवसर पर सभापति माया रूपेश कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। सीसी रोड और नाली जैसे कार्य गांव की मूलभूत जरूरतों से जुड़े हैं। इनसे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में सरपंच सविता मिलाप पैकरा, उपसरपंच कावेरी अनिता पटेल, गौकरण सिंह, समारू निषाद, समारू पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








