संवाददाता- दीपक डिक्सेना
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर समस्त जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने इस पर्व को असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व संदेश देता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।
उन्होंने कहा कि दशहरा हमें अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार, क्रोध और द्वेष को त्यागकर समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर हम सभी को समाज और क्षेत्र के विकास के साथ-साथ आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
अंत में डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने समस्त जिलेवासियों के सुखमय, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी को विजयदशमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।





