नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को सड़क, जल संरक्षण और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम नेवसा में सामुदायिक भवन सह आहाता निर्माण के लिए 19 लाख 59 हजार 488 रुपये, तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण के लिए 16 लाख 11 हजार 624 रुपये तथा 620 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 17 लाख 54 हजार 770 रुपये की स्वीकृति मिली है। तीनों कार्यों की कुल लागत 53 लाख 25 हजार 882 रुपये है।भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है।

सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, वहीं तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।विकास कार्यों की स्वीकृति और भूमि पूजन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल का आभार जताया और क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की।इस अवसर पर शिवलाल यादव, जमुना यादव, रामकुमार राठौर, श्रवण यादव,लक्ष्मण प्रसाद यादव, हीरालाल पटेल, हीरामन पटेल, कृष्णा साहू, रफीक खान, मुनेश्वर केवट, दुकालू पटेल, व्यास नारायण पटेल, विजय राठौर, बुधराम, रोहित राठौर, अमृता यादव, रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW