पाली : धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पाली। नगर पंचायत पाली सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शासकीय-अशासकीय संस्थानों एवं पंचायतों में ध्वजारोहण कर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही मिष्ठान वितरण कर आजादी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

पाली का मुख्य समारोह नगर पंचायत मुख्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष उमेश चंद्र, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, पार्षद जसपाल सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह छाबड़ा, प्रयाग नारायण सिंह, नटवरलाल मारू, धर सिंह पटेल, शकुन दीवान सहित अन्य पार्षदगण, नगर पंचायत सीएमओ पूर्णेदु तिवारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में पाली नगर पंचायत को स्वच्छ, आदर्श एवं विकसित नगर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और जनसहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नगर की स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया। इसके पूर्व नगर के हृदय स्थल गांधी चौक (पुराना बस स्टैंड) में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ, जिसमें सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रभात फेरी में नगर के विभिन्न दलों, संगठनों और स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। तत्पश्चात नगर पंचायत द्वारा आम नागरिकों को मिष्ठान वितरित किया गया।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW