नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक हुई

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कोरबा 08 मई 2025 । आज अपरान्ह कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्ट्रेट के नवीन सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्वार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जेल अधीक्षक, लीड बैंक मैनेजर एवं उपसंचालक अभियोजन, लोक अभियोजक, अतिरिक्त लोक अभियोजक बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री वसंत द्वारा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गयेः-
जिला कोरबा अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में अन्य जिलों से स्थानांतरण पर आये डॉक्टर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को माननीय न्यायालय के अनुमति से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से साक्ष्य के लिए उपस्थिति होने हेतु निर्देशित किया गया। तत्संबंध में सभी डॉक्टर को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। कोई भी डॉक्टर साक्ष्य या न्यायिक कार्य के लिए बाहर जाने हेतु कलेक्टर से अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर जाने के निर्देश दिये गये ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष स्थापित कर प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्हें व्ही.सी. में साक्ष्य के लिए उपस्थित होने वाले डॉक्टर /अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति पंजी संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया। डॉक्टरों को साक्ष्य हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति हेतु संबंधित न्यायालय से जारी नोटिस में उल्लेखित करवाने के लिए जिला लोक अभियोजन अधिकारी को निर्देश दिया गया । पुलिस विभाग / जिला लोक अभियोजन अधिकारी को 60 से 90 दिवस के भीतर स्थगित चालान पेश करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी / जिला लोक अभियोजन अधिकारी को ई साक्ष्य में पंजीयन एवं तत्संबंध में प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में आगामी साप्ताहिक बैठक में सभी अधिकारियों को व्ही. सी. के माध्यम से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW