रोजगार सहायक PM आवास के हितग्राहियों से वसूल रहा 7 हजार, सरकार ने कार्रवाई के दिए आदेश..

PM Awas Yojana: PM आवास योजना में गड़बड़ी

शिकायत लेकर गोड़मा के ग्रामीण सोमवार को जिला प्रशासन के पास पहुंचे। गांव में रहने वाले इतवार सिंह खड़िया ने बताया कि उनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की स्वीकृति हुई है। मकान के लिए अभी तक दो किस्त प्राप्त हुए हैं। इसमें से 7 हजार रुपए रोजगार सहायक बिंदा प्रसाद चौहान ले चुका है।

गांव में रहने वाले शनिराम ने भी बताया कि मकान बनाने के लिए उन्हें वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। दो किस्तों में 40 हजार और 25 हजार रुपए राशि प्राप्त हुई है। कुल 65 हजार रुपए मिले हैं। अभी मकान का निर्माण नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने आधे-अधूरे मकान पर सीट डाल दिया है। मकान बनाने के लिए मिले 65 हजार रुपए में से 7 हजार रुपए रोजगार सहायक बिंदा प्रसाद ले चुका है।

सरकार ने शिकायतों पर कार्रवाई करने कहा

ग्राम गोड़मा में रहने वाले पनिक राम ने भी रोजगार सहायक पर 4 हजार रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कोरबा के कलेक्टर से की है। समस्या लेकर ग्राम गोड़मा के ग्रामीण जिला प्रशासन के पास पहुंचे थे। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के दौरान इसी माह मुख्यमंत्री कोरबा प्रवास पर आए थे।

उन्होंने पीएम आवास में गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने कहा था। अब जिला प्रशासन के पास ग्राम गोड़मा में हुई गड़बड़ियों का मामला सामने आया है। इस पर क्या कार्यवाई होती है ग्रामीणों की नजर है।

इन्हें भी देखें

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

error: Content is protected !!
ब्रेकिंग न्यूज़
Vastavik News

FREE
VIEW