रेल ठेका कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दिया समर्थन

कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के दीपका-गेवरा रेलवे साइडिंग में कार्यरत छत्तीसगढ़िया कर्मचारियों ने अपने शोषण से जुड़ी समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में रेन्की गांव में जुटे कर्मचारियों ने संगठनों के समक्ष अपनी व्यथा रखी, जिस पर दोनों संगठनों ने हर संभव सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में एनटीपीसी सीपत रेलवे लाइन पर पिछले 17 वर्षों से ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत श्रमिक भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेवसा में रेलवे ट्रैक किनारे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। बताया गया कि 350 से अधिक रेल ठेका कर्मचारी ब्रिज के नीचे डटे हुए हैं। हड़ताली कर्मचारियों के आह्वान पर CKS और JCP के पदाधिकारी वहां पहुँचे और आंदोलनकारियों का समर्थन किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने ठेका कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में जेसीपी जिला संगठन मंत्री सुरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र जगत तथा जेसीपी दीपका खंड अध्यक्ष लाला साहू भी उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW