*कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के दौरान श्री शर्मा ने पाली तानाखार विधानसभा के पोड़ी उपरोड़ा मंडल, चोटिया, पसान एवं सिरमिना मंडल का प्रवास करते हुए युवाओं से सीधा संवाद किया और संगठन के रीति नीति से अवगत कराया साथ ही बताया कि युवा मोर्चा भाजपा की ऋण की हड्डी है और इस कार्यक्रम को युवा जोहार कार्यक्रम बताया ,आयोजन के दौरान कहा कि क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता से क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो रहा है आने वाले समय में नवीन संरचना तैयार करेंगे और युवाओं के दम पर प्रदेश में सरकार के साथ साथ पाली तानाखार विधानसभा में भी भाजपा का विधायक बनाने का काम करेंगे ताकि क्षेत्र का विकास हो सके,नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा को अपने बीच पाकर युवा भी खुश हुए और श्री शर्मा का भव्य स्वागत किया। वैभव शर्मा 12 फरवरी गुरुवार को चैतमा,पाली,पौड़ी लाफा मंडल के प्रवास पर रहेंगे।








