बिलासपुर शहर की खराब सड़कों की मरम्मत को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने खोला मोर्चा, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के कई इलाकों में घूमकर सड़कों की स्थिति देखी और कहा कि विकास के नाम पर केवल कागजी काम हुए हैं, जबकि जमीन पर हालात बद से बदतर हैं।

बरसात खत्म हो चुकी है, लेकिन सड़कों पर बने गड्ढे अब तक वैसे ही हैं। शहर के प्रमुख मार्ग — सिविक सेंटर, तारबाहर, लिंक रोड, राजकिशोर नगर, सरकंडा, कोनी, लिंगियाडीह, मंगला, देवरीखुर्द और नेहरू नगर — में सड़कों की हालत अत्यंत खराब है। गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर ने कहा, “बिलासपुर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण शहर की सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय है। जनता टैक्स भर रही है, पर बदले में सुविधा नहीं मिल रही। हमारी मांग है कि तुरंत सर्वे कराकर सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण कार्य शुरू किया जाए।”

पार्टी के संगठन मंत्री कृतग पटेल ने कहा इसी मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि 15 दिनों के भीतर मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। “बिलासपुर की सड़कों को दुरुस्त करो, जनता को राहत दो।”

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली ने कहा कि यह लड़ाई केवल सड़कों की नहीं, बल्कि जनता के हक और प्रशासनिक जवाबदेही की है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी, जब तक बिलासपुर की सड़कों की स्थिति सुधर नहीं जाती।

  • इन्हें भी देखें

    BJP संगठन में नई ऊर्जा, अशोक कौशिक को किसान मोर्चा की कमान

    बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जानता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर किसान…

    बिलासपुर शहर के 15 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा,अमर सिंह को सौंपी बिलासपुर पश्चिम की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बिलासपुर जिले के लिए अपने मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW