मंत्री लखनलाल देवांगन का भव्य स्वागत, विभागीय विस्तार पर जताया आभार

पाली / छत्तीसगढ़ शासन में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के साथ वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री और कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन को आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिले के लिए एक गौरवशाली क्षण है, क्योंकि श्री देवांगन की भूमिका और कद में एक अहम वृद्धि हुई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके गृह जिले आगमन के अवसर पर पाली नगर में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
पाली नगर, जिसे कोरबा जिले का प्रवेश द्वार माना जाता है, वहां भव्य आतिशबाजी, महामालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा। आम जनता से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं तक, हर कोई इस सम्मानजनक क्षण का साक्षी बनने उमड़ा। इस मौके पर भाजपा कोरबा जिला उपाध्यक्ष श्री संजय भावनानी, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि माया रुपेश कँवर,भाजपा मंडल पाली अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मंडल पोड़ी अध्यक्ष विपिन कौशिक, मंडल चैतमा अध्यक्ष बृजेश यादव सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। महामंत्रीगण कामता जायसवाल, लखेश्वर जगत, कमलेश कश्यप, तारकेश्वर पटवा ने भी मंत्री श्री देवांगन को शुभकामनाएं दीं।
इस भव्य स्वागत समारोह में जनपद सदस्य सुरेश निषाद, युवा नेता मुकेश कौशिक, दीपक शर्मा, चुन्नीलाल कंवर, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता जैसे रामविलास जयसवाल, घनश्याम पटेल, किशुन धीवर, नारायण राजपूत, वीरेंद्र सिंह, अजय एक्का, बीरबल, रघुनंदन, सूरज, मोतीदास, कीर्ति जायसवाल आदि भारी संख्या में शामिल हुए। अपने स्वागत से अभिभूत श्री लखनलाल देवांगन ने जनता और संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे कोरबा जिले की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ कोरबा के हित में वे लगातार सक्रिय रहेंगे और नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW