राज्य की तीसरी सबसे बड़ी आबादी  – फिर भी प्रतिनिधित्व से दूर पटेल समाज, मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधि

रायपुर । पटेल (मरार) समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर कहा कि राज्य की तीसरी सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद समाज को आज तक न तो पर्याप्त राजनीतिक स्थान मिला है और न ही सामाजिक संस्थाओं में प्रतिनिधित्व।

प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश का बड़ा हिस्सा खेती-किसानी और शिक्षा से जुड़े पटेल समाज पर टिका हुआ है। इसके बावजूद बोर्ड, आयोग और अन्य सरकारी संस्थाओं में समाज को भागीदारी नहीं दी गई। रायपुर में समाज के लिए भवन और छात्रावास की ज़रूरत लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।

समाजजनों का कहना था कि सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर पटेल समाज को दरकिनार किया गया है। इससे समाज के लोगों में उपेक्षा और असंतोष की भावना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज के प्रतिनिधियों से हुई इस चर्चा को गंभीरता से सुना और जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया।

इस मुलाकात में विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष बरतराम पटेल, बसंत पटेल,सुरेन्द्र पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, दूर्गा पटेल, राजेंद्र पटेल, नागेश्वर परदेशी पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल, पवन पटेल, लोचन पटेल, केशव पटेल, उत्तम पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW