रायपुर, 12 जून 2025
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें कई यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है. इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है. इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के दुख में सहभागी हूं.





