धान खरीदी केंद्र नुनेरा में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

पाली/नुनेरा। धान खरीदी केंद्र नुनेरा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय किसानों द्वारा आज धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों का धान समय पर नहीं लिया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसान कई दिनों से दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन फिर भी धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से नहीं हो रही है।सभा के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को जल्द समाधान करने की मांग की और कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और किसानों के समर्थन में नारेबाजी की।धरना स्थल पर उपस्थित प्रमुख रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष कोरबा मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पाली यशंवत लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम,दुलेश्वरी सिदार,खिलावन तिवारी,राजेश पूरी गोस्वामी,सरदेशी राम देवांगन,सुकालू राम पटेल,कादिर हुसैन,शिव दास मानिकपुरी, ज्ञान शंकर तिवारी,अमरिका पटेल, कृष्णा अहीर, शंकर सिंह, रमेश अहीर,शुभम् शुक्ला,प्रकाश तिवारी, महेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण सिंह राजपूत, पंचराम,डीके आदिले,कमल दास,दीपक जायसवाल,सुरभवन कंवर, अनूप कंवर,नरेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव,ठंडाराम, कुशाल सिंह,राधे देवांगन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • इन्हें भी देखें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    *कोरबा/पाली:-* जिला प्रशासन कोरबा द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली में पाली महोत्सव ,पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड,दीपोत्सव,शिव आरती,आतिशबाजी सहित विभिन्न आयोजन स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ साथ…

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    *पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकवार प्रगति एवं परिपूर्णता अभियान पर विशेष फोकस* कोरबा, 10 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW