ग्राम जेवरा को शराब मुक्त पंचायत बनाने की पहल, जनपद सदस्य लक्ष्मीन बाई पोर्ते ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

मस्तूरी, बिलासपुर । ग्राम पंचायत जेवरा (थाना व तहसील मस्तूरी, जिला बिलासपुर) को शराब मुक्त पंचायत घोषित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-01 (सोठी) श्रीमती लक्ष्मी बाई देव सिंह पोर्ते ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम जेवरा में स्कूल के आसपास व बाजार क्षेत्र में शराब सेवन और बिक्री से महिलाओं एवं बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शराब के कारण आए दिन महिलाओं से अभद्र व्यवहार, घरेलू कलह तथा युवाओं में बढ़ती अपराध प्रवृत्ति की शिकायतें सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब के कारण न केवल सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है बल्कि परिवारों में कलह और आर्थिक संकट भी गहराता जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के अनुरूप ग्राम जेवरा को तत्काल शराब मुक्त पंचायत घोषित किए जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से विशेष सहयोग की अपील की गई है ताकि पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और ग्राम जेवरा को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाया जा सके।

ग्रामीणों का मानना है कि यदि शासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग मिला तो यह पहल आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के लिए एक उदाहरण बन सकती है।

  • इन्हें भी देखें

    BJP संगठन में नई ऊर्जा, अशोक कौशिक को किसान मोर्चा की कमान

    बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जानता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर किसान…

    बिलासपुर शहर के 15 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा,अमर सिंह को सौंपी बिलासपुर पश्चिम की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बिलासपुर जिले के लिए अपने मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW