*कोरबा/पाली:-* जिला प्रशासन कोरबा द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली में पाली महोत्सव ,पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड,दीपोत्सव,शिव आरती,आतिशबाजी सहित विभिन्न आयोजन स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ साथ देश के विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने के साथ साथ पर्यटन की संभावनाओं के विकास एवं प्रचार प्रसार के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है, इस कड़ी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्वप्रथम थंडर राइड सायकल रेस का आयोजन किया गया जो पाली महोत्सव स्थल से प्रारंभ होकर चैतुरगढ़ तक किया गया,इस आयोजन में देश भर के लगभग 50 से अधिक सायकल राइडरों ने हिस्सा लिया,जिला प्रशासन की ओर से प्रथम, द्वितीय तृतीय,चतुर्थ एवं पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग रखा गया। था जिसमें कोरबा जिले की बेटी श्रीमती सीता साहू ने पांचवा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता अपने ग्राम सहित जिले का नाम रोशन किया,और यह बताया कि हमारे जिले में किसी भी विधा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,ज्ञात हो कि श्रीमती सीता साहू के पति पुरंजन साहू पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है। पांचवे स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें प्रशस्तिपत्र एवं नगद राशि देकर उनका सम्मान किया।




