पाली/
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले 69 वी राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली की तीन छात्राओं का चयन हुआ है.
नगर पंचायत मुख्यालय में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में अध्यनरत कुमारी साक्षी श्रीवास, पूनम कंवर और सावित्री मरावी का चयन अंडर-19 रग्बी स्पर्धा हेतु हुआ है .शाला परिवार ने उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए हार्दिक बधाई दिया है. प्राचार्य मनोज सर्राफ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर शाला की छात्रा का चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. हमें आशा है कि ये होनहार खिलाड़ी इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल लाकर पाली नगर ही नही वरन परिवार स्कूल, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.शाला की व्यायाम अनुदेशक श्रीमती नलिनी मूले ने कहा कि होनहार छात्राओं के खेल कौशल और कड़ी मेहनत को देखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है. यह खिलाड़ी आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं .उक्त प्रतियोगिता 3 फरवरी तक आयोजित होगा.





