साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

*सुरक्षित इंटरनेट दिवस का किया गया आयोजन*

सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की। एनआईसी अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल ने पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर खतरों से बचाव तथा डिजिटल सतर्कता के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान जिला आईटी टीम द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के संबंध में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से इंटरनेट सुरक्षा, साइबर जागरूकता, डेटा गोपनीयता, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा बच्चों और संवेदनशील वर्गों की ऑनलाइन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि सेफर इंटरनेट डे हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्वभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट और एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने की विशेष अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी का शिकार कोई भी हो सकता है, अतः किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें तथा किसी के साथ ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने नागरिकों को किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल  या टोल-फ्री नंबर 1930 पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की पहचान, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और सरकारी रिपोर्टिंग तंत्र की जानकारी देकर डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा भी अपनी गतिविधियों एवं मानकों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, जिला एनआईसी अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल, ईडीएम सुश्री शिखा राजपूत, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    *कोरबा/पाली:-* जिला प्रशासन कोरबा द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली में पाली महोत्सव ,पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड,दीपोत्सव,शिव आरती,आतिशबाजी सहित विभिन्न आयोजन स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ साथ…

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    *पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकवार प्रगति एवं परिपूर्णता अभियान पर विशेष फोकस* कोरबा, 10 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW