स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 120 आयोजित जॉंच शिविरों, 23 विशेषज्ञीय शिविरों में  6760 हितग्राहियों ने कराया अपना जॉंच

कोरबा । जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण देखभाल और टीकाकरण और पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने, महिलाओं तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत 17 सितंबर से जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य सेवायें सुनिश्चित करने दैनिक स्वास्थ शिविर लगाये जा रहे हैं। शिविरों में रोगों की पहचान, रोकथाम और स्वास्थ संवर्धन पर ध्यान केन्द्रित कर गैर संचारी रोगों, कैंसर एनिमिया, टीबी, सिकल सेल रोग, मातृ एंव शिशु की जॉंच एवं उपचार किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता और परामर्श सत्र का आयोजन कर जानकारी दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि अक्सर महिलाओं में एनिमिया, पोषण की कमी, महावारी से जुड़ी समस्याएं और सिकल सेल जैसी बिमारियॉं समय पर जॉंच नहीं होने की वजह से गंभीर रूप ले लेती हैं। इन समस्याओं को दूर करने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविरों का आयोजन कर महिलाओं में बिमारियों की स्क्रीनिंग कर उपचार प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में 17 सितंबर से 22 सितंबर तक लगाये गए शिविरों में 06 हजार 760 महिलाओं का जॉंच किया गया जिसमें 860 गर्भवती महिलाओं की जॉंच 02 दो 599 एनिमिया जॉंच, 01 हजार 993 सिकलसेल जॉंच, 01 हजार 209 टीबी जॉंच, 04 हजार 119 बीपी जॉंच, 03 हजार 970 शुगर जॉंच तथा 03 हजार 316 कैंसर जॉंच (ओरल, ब्रेस्ट,सर्वाइकल) किया गया। इसके साथ ही 116 वयवंदन कार्ड बने तथा 278 बच्चों को टीकाकृत किया गया।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा सीएमएचओ डॉ. केशरी ने जिले की महिलाओं, नागरिकों, जनप्रतिनिधयों से स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हो रहे शिविरों में जाकर जॉंच कराने तथा क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ जॉंच कराने हेतु आग्रह किया है जिससे उनकी स्वास्थ्य जॉच हो सके।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW