कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 18 मई, रविवार को कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पाली दीपका से तारकेश्वर पटवा, दीपक शर्मा, सुजीत सिंह और मुकेश कौशिक सहित जिले और क्षेत्र के अन्य प्रमुख नेताओं सहित भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
भारी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च किया, जिसमें देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिली। यात्रा का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भारतीय सहस्त्र बलों और अर्ध सैनिक बलों सहित भारत के तीनों सेनाओं को धन्यवाद देना के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति को प्रकट करना था।
कार्यक्रम ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया और जनता को आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय सेना के साहस और बलिदान का भी उल्लेख किया और नागरिकों से उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का आग्रह किया।
तिरंगा यात्रा कोरबा के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां स्थानीय निवासियों ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया। आयोजन में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह यात्रा देशभक्ति का एक सशक्त प्रतीक बन गई।
भाजपा की इस तिरंगा यात्रा ने जिले में देशभक्ति और एकता का माहौल बना दिया है, और यह क्षेत्रीय राजनीति में पार्टी की सक्रियता का भी परिचायक है।





