रायपुर, 12 जून 2025
मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा आंध्रप्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना हुआ है। वहीं, एक द्रोणिका छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और कर्नाटक तक विस्तारित है। एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है।
इसके असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले अड़तालीस घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।





