बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें दो महिला माओवादी भी शामिल हैं। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में से दो की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें एक करोड़ रूपये का इनामी माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और पच्चीस लाख रूपये का इनामी तेलंगाना राज्य कमेटी के सदस्य भास्कर भी शामिल हैं। वहीं, अन्य पांच माओवादियों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद का जखीरा बरामद किया गया, जिनमें दो एके-फोर्टीसेवन रायफल भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान  आसपास के जंगलों में जवान माओवादियों गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए हैं।

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के कुछ जवानों को सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य कारणां से चोटें आई हैं। उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

  • इन्हें भी देखें

    सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद

    कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर…

    प्राचार्य,व्याख्याता व प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु बन रहा है कार्ययोजना

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात करके एवं ज्ञापन सौंपकर 12 वर्षों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW