टीम AJ नुनेरा के तत्वावधान में नुनेरा प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन

पाली । ग्राम नुनेरा में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े आयोजन के रूप में नुनेरा प्रीमियर लीग (NPL) सत्र 2025–26 का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता टीम AJ नुनेरा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत नूनेरा में आयोजित की जा रही है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत नूनेरा के सरपंच प्रतिनिधि श्री मुकेश श्रोते जी, भाजपा मंडल पाली के महामंत्री श्री तारकेश्वर पटवा जी सहित उद्घाटन मैच में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता टेनिस बॉल से 8 ओवर के रोमांचक मुकाबलों के रूप में खेली जा रही है, सेमीफाइनल और फाइनल 10 ओवर का खेला जाएगा।


आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹40,000 नकद पुरस्कार, उपविजेता टीम को ₹20,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं तृतीय पुरस्कार ₹5000 और कप श्री तारकेश्वर पटवा जी की द्वारा प्रदान किया जाएगा साथ ही मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी ₹2,000 की राशि के साथ दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है।

यह टूर्नामेंट 17 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुआ है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

नुनेरा प्रीमियर लीग को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंच रहे हैं ।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW