कोरबा में कानून को खुली चुनौती! सामाजिक संगठन अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, FIR दर्ज

कोरबा।जिले में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को खुलेआम जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप संतोष अग्रवाल पर लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आखिरकार FIR दर्ज कर ली है।घटना 16 दिसंबर 2025 दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब आरोपी संगठन के कार्यालय में जबरन घुस आया और अश्लील गालियों की बौछार करते हुए अध्यक्ष को धमकाया। आरोप है कि आरोपी ने कहा—“जितनी FIR करानी है करा लो, चार गुंडे भेजकर पिटवा दूंगा, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”धमकी ही नहीं, डराने की साजिश भी!शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने पीड़ित को मंदिर व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी।

इससे स्पष्ट है कि यह केवल गाली-गलौज नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित आपराधिक धमकी और भय फैलाने की साजिश है।पहले भी दे चुका है धमकी पीड़ित का आरोप है कि आरोपी द्वारा पहले भी कई बार इसी तरह की धमकियां दी जा चुकी हैं, लेकिन इस बार संगठन कार्यालय में घुसकर खुलेआम कानून को चुनौती दी गई, जिससे सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।पुलिस हरकत में, FIR दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी, गाली-गलौज और मारपीट से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी सामाजिक संगठनों में उबाल घटना के बाद सामाजिक और धार्मिक संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि
आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो पीड़ित व संगठन पदाधिकारियों को पुलिस सुरक्षा दी जाए भविष्य में ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW