👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा*
*पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, विद्यालय परिसर में तिरंगा लहराया गया और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए गए,
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल और नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन लाल प्रजापति द्वारा सामूहिक ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान गाया गया और बच्चों ने “वंदे मातरम”, “सारे जहां से अच्छा” जैसी देशभक्ति प्रस्तुतियों से वातावरण को देशमय कर दिया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में तंवर सर, दिनकर जी, जय वैष्णव, चंदू पटेल, मंगल छाबड़ा, श्रीमती कमला जायसवाल, राजू जायसवाल, महंत सर, अरविंद जायसवाल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनिता जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षिकाएं श्रीमती ज्योति उईके ,सुनीता महंत, गौरी साहू, कमलेश शर्मा, सरस्वती राज, पूनम यादव, अनुराधा कौशिक, खुशबु चावड़ा, निशा पैकरा, इंदिरा आयम, तृप्ति जायसवाल, हीरामनी तिर्की, हेमा डिक्सेना, पूर्णिमा पोर्ते ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा को जीवन का मंत्र बनाने का आह्वान किया।
नपं उपाध्यक्ष लखन लाल प्रजापति ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य श्रीमती अनिता जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति और संस्कार दोनों का विकास करते हैं।
कार्यक्रम में शाला नायक आकाश जगत, उप शाला नायक रणवीर सिंह और सौरभ प्रजापति, देवव्रत सिंह तंवर सहित विद्यालय के सभी बच्चों ने नृत्य, गीत, भाषण और नाटिका के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं को जीवंत किया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ मिठाई वितरण किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।


