भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर के तस्वीर को गलत और दुर्भावनापूर्वक प्रचारित करने पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को कलेक्टर का नोटिस । पोस्ट डिलीट नहीं करने पर कार्यवाही का निर्देश

कोरबा, 15 जुलाई 2025 (वास्तविक न्यूज़) । छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल को कोरबा जिला प्रशासन ने एक कड़ा चेतावनी पत्र जारी किया है। मामला उनके फेसबुक प्रोफाइल पर डाली गई एक तस्वीर और उस पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री ननकी राम कंवर का अपमान किया गया ।

पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि माननीय राज्यपाल महोदय और कलेक्टर अजीत वसंत बैठे हैं, जबकि श्री ननकी राम कंवर खड़े हैं। श्री अग्रवाल ने इस दृश्य को “छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान” बताते हुए गंभीर पीड़ा व्यक्त की थी।

जिला प्रशासन ने नोटिस में कहा

इस पोस्ट पर कलेक्टर कोरबा की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि श्री कंवर के फोटो को जिस ढंग और संदर्भ में प्रचारित किया गया, वह दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक है।

प्रशासन के अनुसार, उस समय तक बैठक और स्वागत की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी थीं, और श्री ननकी राम कंवर केवल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए शिष्टाचारवश खड़े हुए थे। यह एक सामान्य राजकीय प्रक्रिया का हिस्सा था और इसे अपमान से जोड़ना गुमराह करने वाला और भावनात्मक उकसावे की कोशिश है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि इस प्रकार की भ्रामक पोस्ट से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य की भावना, और शासन-प्रशासन की छवि पर अवांछित आक्षेप उत्पन्न होते हैं, जिससे आम नागरिकों के मन में असंतोष जन्म ले सकता है।

श्री अग्रवाल को आदेश दिया गया है कि वे तत्काल उक्त पोस्ट हटाएं, अन्यथा भारतीय दंड संहिता के तहत कार्यवाही किया जाएगा ।

समाचार लिखे जाने तक उक्त पोस्ट श्री अग्रवाल के फेसबुक वाल से नहीं हटाया गया है और 1200+ लाइक्स और 140 से अधिक कॉमेंट्स, 60 + बार शेयर किया जा चुका है

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW