नगर निगम कोरबा में विनय सिंह राठौर को विधिक सलाहकार के रूप में किया नियुक्त

कोरबा : विनय सिंह राठौर नगर निगम कोरबा में विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है । विनय सिंह कोरबा औद्योगिक क्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में अपने व्यायसायिक गुरु रविन्द्र कुमार पराशर के सानिध्य में विधि के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं । वे कठोर परिश्रम ,पक्षकार के प्रति समर्पित भाव, जुनून ,विश्वास,सकारात्मक सोच के माध्यम से एवं अपने व्यायसायिक गुरु द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करते हुए अपनी पहचान बनाने में सतत रूप से प्रयासरत हैं एवं बहुत ही अल्पकाल में उन्हें वांछित सफलता एवं पहचान मिली है । विधि के क्षेत्र में पीड़ित पक्षकारों को न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता रही है ।                  

नगर निगम कोरबा में उनकी नियुक्ति यक़ीनन तौर पर प्रशासनिक , विधिक अनुशासन एवं न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी ।नगर निगम कोरबा को उनके अनुबंध एवं उनकी नियुक्ति से स्थानीय शासन के कारगर निर्णयों में उनका अनुभव , दक्षता ,जीवटता , सफलता के प्रति आशान्वित दृष्टिकोण एक नया आयाम स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा ?उनकी नियुक्ति से विशेष कर युवाओं के लिए परस्पर प्रतिस्पर्धा के काल में सकारात्मक सोच का संदेश का प्रसार हुआ है । जो कि युवाओं में प्रेरणा का पर्याय बनेगा एवं लगन सच्ची मेहनत, नैसर्गिक प्रतिभा के माध्यम से सफलता को प्राप्त की जा सकती है ।उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर को दिया है ।नगर निगम कोरबा ,स्थानीय प्रशासन , कोरबा वासियों  उनके शुभ चिंतकों , रिश्तेदारों एवं दोस्तों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई संदेश साझा करते हुए हर्ष व्यक्त किया है एवं विनय सिंह अधिवक्ता को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW