सरकारी छात्रावास निर्माण कार्य में लापरवाही, ठेकेदारों और अधिकारियों पर FIR दर्ज । 80 लाख का कोई हिसाब ही नहीं

कोरबा । जिला कोरबा के आदिवासी विकास विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में संचालित छात्रावास एवं आश्रमों के निर्माण/नवीनीकरण कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभागीय जांच में पाया गया कि संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्य आदेश, स्वीकृत ड्राइंग, तकनीकी स्वीकृति, माप पुस्तिका, भुगतान विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

जांच समिति ने पाया कि निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने पर लगभग 80 लाख रुपये के कार्य अधूरे पाए गए। ठेकेदारों को एक माह का समय अतिरिक्त कार्य पूरा करने के लिए दिया गया था, जिस पर उन्होंने सहमति भी दी थी, लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया गया।

इन लापरवाहियों में संबंधित ठेकेदारों के साथ-साथ उप अभियंता, सहायक अभियंता और प्रभारी अधिकारी की भी संलिप्तता पाई गई है। मामले में पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई गई है तथा दोषियों के विरुद्ध विभागीय जांच स्थापित करने के लिए पत्र लिखा गया है।

आदिवासी विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक धन की हानि और निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW