हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना

सभी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें एवं देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को दें सम्मानः कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन

कैबिनेट मंत्री ने हर घर तिरंगा फहराने हेतु आम नागरिकों को दिलाई शपथ


कोरबा । वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के घण्टाघर के ओपन थियेटर मैदान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख चौक महाराणा प्रताप चौराहे से होते हुए वापस ओपन थियेटर मैदान  में समाप्त हुई।
रैली में  भारत माता की जय जयकार से आकाश गुंजायमान हो गया। साथ ही यात्रा में  राष्ट्रध्वज की शान के साथ स्वच्छता, देशभक्ति, याता यात नियमों का पालन, साइबर क्राइम से सतर्कता  व नशामुक्त समाज के संदेश से सुस्सजित बैनर, पोस्टर लहराकर  जनजागरूकता का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, सीईओ  जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, गोपाल मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक तथा स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा एवं आमजनों से अभियान में शामिल होकर देश के वीर जवानों अमर स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान देने एवं अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया।
स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए शपथ ली गई –
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW