नुनेरा में श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर पूज्या दीदी हेमलता शर्मा हुईं उपस्थित, कथा व्यास देवकृष्ण शास्त्री जी ने कराया वामन अवतार और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का रसपान

नुनेरा (पाली) । ग्राम नुनेरा में स्वर्गीय श्री खिलेंद्र चौबे के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्री रूपेश चौबे के निवास पर चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के चतुर्थ दिवस की कथा में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कथा स्थल पर आज विशेष रूप से पूज्या दीदी हेमलता शर्मा का आगमन हुआ। उनका स्वागत आयोजक मंडल एवं श्रद्धालुओं द्वारा हार्दिक रूप से किया गया।

दीदी हेमलता शर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “सनातन धर्म के बालकों को प्रारंभ से ही अच्छे संस्कार और धर्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में नैतिकता, आस्था और संस्कृति के मार्ग पर अग्रसर रहें।” उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे बच्चों को मोबाइल फोन और नकारात्मक प्रभावों से दूर रखकर, उनके जीवन में अध्यात्म और अध्ययन की भावना विकसित करें।

इसके पश्चात व्यासपीठ पर विराजमान पंडित देवकृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान वामन अवतार की कथा सुनाई और उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव का दिव्य प्रसंग प्रस्तुत किया।
पूरे कथा परिसर में “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष गूंज उठे। भक्तगण मधुर भजनों की धुन पर झूमते नजर आए और वातावरण भक्ति एवं आनंद से भर उठा।

आनंदमयी और दिव्य आलौकिक वातावरण में कथा का समापन आरती के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर भक्ति का अनुभव प्राप्त किया।

कथा स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।  आगामी दिवस की कथा में बाल कृष्ण लीला तथा गोवर्धन लीला एवं रुक्मिणी विवाह प्रसंग की मनोहर झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW