नुनेरा में श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह में कथा व्यास देवकृष्ण शास्त्री जी ने किया गौ रक्षक ठाकुर राम सिंह का समर्थन

नुनेरा (पाली) । श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के अंतर्गत चल रही कथा में व्यासपीठ से प्रवचन देते हुए कथा व्यास श्री देवकृष्ण शास्त्री जी महाराज ने गौ रक्षक ठाकुर राम सिंह के कार्यों का समर्थन करते हुए कहा कि धर्म, संस्कृति और गौ माता की रक्षा आज के युग की परम आवश्यकता है।

शास्त्री जी ने कथा के दौरान एक प्रसंग में ठाकुर राम सिंह द्वारा धर्मांतरण रोकने एवं गौ सेवा के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में अधर्म और कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हैं, वे वास्तव में धर्म योद्धा हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे धर्मरक्षकों के विरुद्ध झूठे आरोप लगाकर की जा रही कार्यवाहियों का समाज को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। कथा व्यास ने श्रोताओं से आवाहन किया कि वे ऐसे धर्मनिष्ठ और राष्ट्रभक्त व्यक्तित्वों के समर्थन में जागरूकता फैलाएं और सच्चाई को समाज के सामने लाएं।

देवकृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि कथा का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों को उजागर कर जनमानस को धर्म और सत्य की दिशा में प्रेरित करना भी है।

कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिन्होंने व्यासपीठ से दिए गए इस संदेश का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW