नुनेरा.विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय एवं संकुल प्राचार्य महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 27 जून 2026 को संकुल बांधाखार, विकासखंड पाली, जिला कोरबा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में अमर सिंह पैकरा (सीएसी), मनोज कंवर जी (जनपद सदस्य), सुश्री प्रिंसी मरावी (ग्राम सरपंच), श्री सचिंदानंद राठौर (प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला), गेंदले सर, राजेश यादव सर, पोर्ते सर, श्रीवास सर, रूप सिंह कंवर,राज सर, फाल्गुनी यादव मैडम एवं रेनू धीवर मैडम उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण तथा संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता, समयपालन एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पालकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का यह आयोजन विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास एवं विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने वाला तथा समाज में शिक्षा के महत्व का सकारात्मक संदेश देने वाला अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम सिद्ध हुआ।


