*पाली, कोरबा:* शक्ति केंद्र पाली के बूथ क्रमांक 305 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मन की बात बूथ प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, शक्ति केंद्र पाली प्रभारी कीर्ति कश्यप की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक हीरालाल पटेल, नपं उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक दीपक शर्मा, पार्षद दीप्ति शर्मा,पार्षद गीता शुक्ला,पार्षद ज्योति उईके,पार्षद भूपेंद्र कुर्रे, जिला विधि प्रकोष्ठ सदस्य रामनारायण पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सदस्य रामविलास जायसवाल सहित भाजपा नेता पवन सैनी, वरिष्ठ नागरिक पुष्पक सिंह ठाकुर, रवि मननेवार, सियाराम पटेल, दीपक शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
*आज के एपिसोड से जुड़े प्रमुख बिंदु*
प्रधानमंत्री ने आज के ‘मन की बात’ में देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी, स्वच्छता अभियान, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और युवा शक्ति की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने त्योहारों के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के बाद नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री के विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके ‘मन की बात’ से मिले संदेशों को हम बूथ स्तर तक ले जाएंगे और स्वच्छ पाली, आत्मनिर्भर पाली के संकल्प को पूरा करेंगे।” शक्ति केंद्र प्रभारी कीर्ति कश्यप ने बताया कि बूथ पर नियमित रूप से मन की बात कार्यक्रम सुनकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया और अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




