कोटवारी सेवा भूमि के अवैध नामांतरण को किया गया निरस्त, 0.652 हेक्टेयर भूमि पुनः शासन के नाम दर्ज

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कलेक्टर के निर्देश पर भैंसमा तहसीलदार ने की सख्त कार्रवाई

कोरबा, 30 अप्रैल 2025 । कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि कोटवारों को सेवा भूमि के रूप में प्रदान की गई शासकीय भूमि के अवैध क्रय-विक्रय या नामांतरण की स्थिति में संबंधित रजिस्ट्री को निरस्त कर भूमि को पुनः शासन के नाम दर्ज किया जाए। कलेक्टर के इन निर्देशों के अनुपालन में भैंसमा तहसीलदार श्री के.के. लहरे ने ग्राम कुकरीचोली की कोटवारी भूमि के अवैध नामांतरण के प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 0.652 हेक्टेयर भूमि का नामांतरण निरस्त कर उसे शासन के रिकार्ड में पुनः दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम कुकरीचोली, तहसील भैंसमा अंतर्गत खसरा नंबर 377/1 एवं 376 से जुड़ी कोटवारी भूमि को व्यक्तिगत नामों पर दर्ज किए जाने के प्रकरणों में तहसील प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इनमें अनिता कौशिक (0.045 हे.), मंजू जायसवाल (0.040 हे.), कनिका चक्रवर्ती (0.012 हे.), तथा डॉ. केसी देवनाथ (कुल 0.555 हे.) द्वारा स्वामित्व प्राप्त भूमि के नामांतरण को अपास्त कर शासन के नाम पर दर्ज किया गया।

जिले में इस प्रकार के कुल 63 प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें भैंसमा में 16, कटघोरा में 8, दीपका में 8, हरदीबाजार में 7, बरपाली में 10, पोड़ी उपरोड़ा में 2, कोरबा में 2, दर्री में 6 और पाली में 4 मामले दर्ज हैं। सभी प्रकरणों में एकल लेन-देन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्री वसंत ने स्पष्ट किया है कि कोटवारी सेवा भूमि की बिक्री या अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज होने की स्थिति में बिना देरी के कानूनी कार्रवाई कर उसे शासन के नाम दर्ज किया जाएगा, ताकि शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW