राजस्व मामलों में समयबद्ध कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करें: कलेक्टर अजीत वसंत

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कोरबा, 30 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी आदेश के पालन में शिथिलता स्वीकार्य नहीं है और आदेश जारी करने के बाद उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है।

किसानों के पंजीयन कार्य की तहसीलवार समीक्षा के दौरान अजगरबहार तहसील में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने असंतोष जताया और संबंधित तहसीलदार को सात दिवस के भीतर सुधार लाने के निर्देश देते हुए चेताया कि प्रगति नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार और नक्शा बटांकन जैसे प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कोटवारी भूमि के अवैध नामांतरण पर गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी संबंधित प्रकरणों की जांच कर नामांतरण निरस्त करने और शासकीय रिकॉर्ड में अद्यतन करने के आदेश दिए।

श्री वसंत ने निर्देशित किया कि विवादित प्रकरणों जैसे भूमि व्यपवर्तन, खाता विभाजन, सीमांकन आदि का समयबद्ध निराकरण किया जाए। ई-कोर्ट प्रणाली के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने मिशन मोड में कार्य करने की बात कही।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार के 234 लंबित प्रकरणों को 10 दिवस के भीतर हल किया जाए। सीमांकन को प्राथमिकता का विषय मानते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण लंबित न रहें। सभी तहसीलदारों और एसडीएम को नियमित कोर्ट लगाने, और सभी कार्यों की प्रगति ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।

आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों की समयसीमा में पूर्ति पर बल देते हुए उन्होंने लोक सेवा केंद्रों के ऑपरेटरों को दस्तावेज अपलोडिंग में सटीकता लाने तथा उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि प्रकरण लौटाने की नौबत न आए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, अधीक्षक भू-अभिलेख सहित सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW