राजस्व मामलों में समयबद्ध कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करें: कलेक्टर अजीत वसंत

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कोरबा, 30 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी आदेश के पालन में शिथिलता स्वीकार्य नहीं है और आदेश जारी करने के बाद उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है।

किसानों के पंजीयन कार्य की तहसीलवार समीक्षा के दौरान अजगरबहार तहसील में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने असंतोष जताया और संबंधित तहसीलदार को सात दिवस के भीतर सुधार लाने के निर्देश देते हुए चेताया कि प्रगति नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार और नक्शा बटांकन जैसे प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कोटवारी भूमि के अवैध नामांतरण पर गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी संबंधित प्रकरणों की जांच कर नामांतरण निरस्त करने और शासकीय रिकॉर्ड में अद्यतन करने के आदेश दिए।

श्री वसंत ने निर्देशित किया कि विवादित प्रकरणों जैसे भूमि व्यपवर्तन, खाता विभाजन, सीमांकन आदि का समयबद्ध निराकरण किया जाए। ई-कोर्ट प्रणाली के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने मिशन मोड में कार्य करने की बात कही।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार के 234 लंबित प्रकरणों को 10 दिवस के भीतर हल किया जाए। सीमांकन को प्राथमिकता का विषय मानते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण लंबित न रहें। सभी तहसीलदारों और एसडीएम को नियमित कोर्ट लगाने, और सभी कार्यों की प्रगति ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।

आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों की समयसीमा में पूर्ति पर बल देते हुए उन्होंने लोक सेवा केंद्रों के ऑपरेटरों को दस्तावेज अपलोडिंग में सटीकता लाने तथा उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि प्रकरण लौटाने की नौबत न आए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, अधीक्षक भू-अभिलेख सहित सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW