महात्मा गांधी नरेगा में पारदर्शिता और भागीदारी की मिसाल: 05 पंचायतों में हुआ सामाजिक अंकेक्षण

                                                        *प्रतीकात्मक छवि

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

मनरेगा में पारदर्शिता बढ़ाने को 5 पंचायतों में हुआ सामाजिक अंकेक्षण

कोरबा । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिले की सामाजिक अंकेक्षण इकाई ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जनपद पंचायत कोरबा, करतला और कटघोरा की 5 ग्राम पंचायतों—सकदुकला, कटकोना, पसरखेत, जोगीपाली और दर्री—में 23 से 29 अप्रैल तक सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया संचालित की गई।



अंकेक्षक दल ने किए दस्तावेजों का परीक्षण और स्थल निरीक्षण
सप्ताहभर चली इस प्रक्रिया के दौरान अंकेक्षक दल ने कार्यों से संबंधित दस्तावेजों की जांच, निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण और घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया।

ग्राम सभा में प्रस्तुत किया गया प्रतिवेदन
सभी तथ्यों के आधार पर तैयार विस्तृत प्रतिवेदन को ग्राम सभा में पढ़कर सुनाया गया, जिसमें ग्रामीणों को अपने विचार और आपत्तियाँ रखने का पूरा अवसर दिया गया। चर्चा और सुझावों के बाद प्रतिवेदन को सामूहिक सहमति से अंतिम रूप दिया गया।

जनसुनवाई में रखा जाएगा अंतिम प्रतिवेदन
यह प्रतिवेदन अब जनसुनवाई में प्रस्तुत किया जाएगा, जहाँ कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी आवश्यक निर्णय लेंगे।


जवाबदेही और जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित हो रहा अंकेक्षण
जिला पंचायत के सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण से शासन की जवाबदेही और ग्रामीणों में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के सभी कार्यों का नियमित रूप से अंकेक्षण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW