अभाविप इकाई पाली द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया,विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*कोरबा/पाली:-* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पाली द्वारा रानी लक्ष्मी बाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया, इस दौरान कार्यकर्ताओं,नारी शक्ति एवं बहनों ने नगर में भव्य शोभायात्रा ओजस्वी जयघोष के साथ निकाली साथ ही मंचीय कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संगोष्ठी,वेशभूषा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया साथ ही प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया, आयोजन के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अभाविप विभाग छात्रा प्रमुख रायगढ़ हेमपुष्पा भगत उपस्थित रही जिन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के संपूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति के लिए रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका को सर्वोच्च बताया, साथ ही बतौर मुख्य अतिथि पार्षद एवं पीआईसी मेंबर श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा ने कहा कि लक्ष्मी बाई जी की जीवनी से हर नारी को सीखना चाहिए,नारी अब अबला नहीं बल्कि शसक्त है नारी किसी से और किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है खेल,शिक्षा,राजनीति,सामाजिक गतिविधियों में बड़ी जिम्मेदारी कुशलता से निभा रही है, विशिष्ट अतिथि पार्षद एवं पीआईसी मेंबर श्रीमती ज्योति ऊईके ने भी बताया कि महिलाओं की शक्ति, लचीलेपन और आत्म-निर्भरता का प्रतीक है। यह महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में निर्णय लेने, अपना सम्मानजनक स्थान बनाने और समाज व देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने को दर्शाता है, साथ ही विद्यार्थी विस्तारक प्रदीप साहू ने समाज एवं छात्र हित में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अभाविप कार्यकर्ता दीपक शर्मा,नगर मंत्री विकास मानिकपुरी,सहमंत्री आयुष जायसवाल ,जमुना,प्रतीक,दुर्गा,नेहा ग्रेवाल,हेमा डिक्सेना,काजल ग्रेवाल,सलोनी डिक्सेना,मनीषा,दीपांशु डिक्सेना,समीर,मोनिशा चौबे आदि उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW