कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व पूर्व विधायक कटघोरा पुरषोत्तम कंवर ने हरदीबाजार से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्था को किये रवाना

हरदीबाजार  – मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के सदस्यों के द्वारा रविवार को श्री अमरनाथ जम्मू यात्रा के लिए प्रथम जत्था बस स्टैंड हरदीबाजार से रवाना हुआ। श्री अमरनाथ जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पाली दिलीप पटेल, सदस्य वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा श्रवण यादव के द्वारा माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर मंगलमय यात्रा की बधाई दी। प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के सदस्यों के द्वारा बाबा बैजनाथ धाम देवघर जाकर बाबा भोलेनाथ को सावन माह के प्रथम सप्ताह में 120 कि.मी. पैदल चलकर कर जल चढ़ाया जाता था, इस वर्ष समिति के कुछ सदस्यों के द्वारा सावन के प्रथम सप्ताह में श्री अमरनाथ की यात्रा करते हुये बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए माँ दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष दुर्गेश डिक्सेना, सुनील जायसवाल, प्रताप कंवर, अंकुश जायसवाल रवाना हुये। इस अवसर पर हरदीबाजार बस स्टैंड में पूर्व विधायक कटघोरा पुरषोत्तम कंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर,पूर्व मंडल महामंत्री डा. विजय राठौर, पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन, सरपंच हरदीबाजार लोकेश्वर कंवर, रमेश अहीर जी, ब्रह्मानंद राठौर जी, विनय चंद्राकर, नवनीत गुप्ता,नितेश जायसवाल, जयप्रकाश राठौर,धनंजय ध्रुवा, भूपेंद्र यादव, बंटी राठौर, अशोक के अलावा ग्राम के गणमान्य नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW