शांतिनगर बोईदा प्राथमिक शाला के सभी विद्यार्थियों की शानदार सफलता, 100% परीक्षा परिणाम

बोईदा,हरदीबाजार । शिक्षा सत्र 2024-25 के समापन पर 30 अप्रैल को शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर बोईदा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस वर्ष विद्यालय ने 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का उदाहरण पेश किया।

विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में कु. दिशा, कु. पलाक्ष्सी, यश भास्कर, कु. तमन्ना, कु. पावनी और ऋषभ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्गेश मरावी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रधान पाठक श्री मनोज चौबे ने विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश (1 मई से 15 जून) के दौरान घर पर रहकर आगामी कक्षा की तैयारी जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग कर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को और निखार सकते हैं।

कार्यक्रम में दुर्गेश मरावी, रामकृष्ण पटेल, संतोष यादव सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। आगामी शिक्षा सत्र 16 जून से प्रारंभ होगा।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    सेजस नुनेरा में मनाई गई बसंत पंचमी  उत्सव एवं सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरित किया गया साइकिल

    नुनेरा । पाली विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुनेरा में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा विधिवत रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW