सेजस नुनेरा में मनाई गई बसंत पंचमी  उत्सव एवं सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरित किया गया साइकिल

नुनेरा । पाली विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुनेरा में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा विधिवत रूप से स्थापित की गई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की 63 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल पाली के महामंत्री तारकेश्वर पटवा, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दाऊ राम साहू, सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद कादिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि गनी मेमन, जनपद सदस्य मनोज कंवर, सरपंच जागृति मुकेश श्रोते, उपसरपंच गणेशिया कृष्ण कुमार अहीर, मनोज गोस्वामी, टुंपाल अहीर, भुवन सिंह, राम कुमार सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य आर.पी. लहरे एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी ।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW