नुनेरा में तुलसी पूजन दिवस पर भव्य शोभा यात्रा, धर्म-जागरण का दिया गया संदेश



नुनेरा | 25 दिसंबर 2025
तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर ग्राम नुनेरा में गुरुवार को भव्य तुलसी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए ग्राम भ्रमण पर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। यात्रा के पश्चात श्री तुलसी जी, श्रीराम, श्रीशिव एवं श्रीहनुमान जी की विधिवत आरती-पूजन कर हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में हिंदू समाज को धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोरबा विभाग से वक्ता श्री संतोष टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को संस्कारवान बनाने हेतु संघ की शाखाओं से जुड़ने की अपील की और धर्म, राष्ट्र व समाज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में भाजपा मंडल पाली के महामंत्री श्री तारकेश्वर पटवा एवं धर्मसेना नुनेरा से श्री दीपक पटेल ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने देश में हिंदू समाज के विरुद्ध हो रहे षड्यंत्रों, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों तथा ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब एवं पिछड़े वर्ग के हिंदू लोगों को प्रलोभन व धोखे से धर्मांतरण कराने के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आयोजकों द्वारा यह भी घोषणा की गई कि तुलसी पूजन का यह कार्यक्रम अब प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को ग्राम नुनेरा में नियमित रूप से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में धर्मसेना नुनेरा, मातृ शक्ति नुनेरा के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW