सिरली में कल होगा भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्य अतिथि रहेंगे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल

हरदीबाजार — ग्राम पंचायत सिरली (स्कूलपारा मैदान) में बुधवार 24 दिसंबर 2025 को सायं 7 बजे से एक भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वर्गीय धीरज पटेल की स्मृति एवं उनके जन्मदिवस के विशेष अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के युवा कलाकार अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे।कार्यक्रम को लेकर ग्राम सिरली सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य एवं युगल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों द्वारा विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार एवं शील्ड की व्यवस्था की गई है।सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रथम पुरस्कार — ₹11,111/- द्वितीय पुरस्कार — ₹7,001/-तृतीय पुरस्कार — ₹5,001/-चतुर्थ पुरस्कार — ₹3,001/-पंचम पुरस्कार — ₹2,001/- छठवां पुरस्कार — ₹1,001/-(सभी विजेताओं को शील्ड प्रदान की जाएगी) युगल नृत्य प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रथम पुरस्कार — ₹5,001/- द्वितीय पुरस्कार — ₹3,001/-तृतीय पुरस्कार — ₹2,001/-चतुर्थ पुरस्कार — ₹1,001/- पंचम पुरस्कार — ₹701/- छठवां पुरस्कार — ₹501/-
(सभी विजेताओं को शील्ड प्रदान की जाएगी) प्रवेश शुल्क ग्रुप डांस — ₹301/- युगल डांस — ₹201/-एकल (एंट्री पास) — ₹101/-इस आयोजन के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल होंगे। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, जनपद सदस्य गंगोत्री चंद्रपाल पटेल, सरपंच सुनिता रघुराज सिंह उइके सहित अनेक जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने गीत व डांस से संबंधित सामग्री स्वयं लानी होगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।यह डांस प्रतियोगिता न केवल ग्रामीण व क्षेत्रीय युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि स्वर्गीय धीरज पटेल की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने का एक सराहनीय प्रयास भी साबित होगी।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW