कोरबा से पहली बार एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री बने आयुष कुमार शर्मा

कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 58 वें प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई। इस अवसर पर कोरबा ज़िले के दीपका निवासी छात्र नेता आयुष कुमार शर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश सह मंत्री नियुक्त किया गया। यह कोरबा ज़िले के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि वे जिले से ऐसे पहले छात्र नेता बने हैं जिन्हें विद्यार्थी परिषद में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए श्री शर्मा को रायगढ़ विभाग का विभाग संयोजक भी पुनः नियुक्त किया है। रायगढ़ विभाग के अंतर्गत कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं सारंगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।श्री आयुष कुमार शर्मा की शिक्षा बी.कॉम. तक पूर्ण हो चुकी है तथा वर्तमान में वे एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव वर्ष 2018 से है। संगठन में रहते हुए उन्होंने विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, जिनमें कॉलेज अध्यक्ष, नगर सह मंत्री, नगर मंत्री, बिलासपुर महानगर भाग संयोजक, जिला संयोजक कोरबा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत कार्यसमिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।उनकी इस उपलब्धि पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन और छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

  • इन्हें भी देखें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW