बनबांधा (पाली) । राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बनबांधा की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर पंचायत के सभी प्रतिनिधि और कर्मचारी एक साथ उपस्थित रहे, जिनमें सरपंच भुवन सिंह मरकाम, सचिव प्रदीप कुमार कश्यप, उपसरपंच, रोजगार सहायक और समस्त पंचगण शामिल थे।
पंचायत की ओर से जारी संयुक्त संदेश में कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हम सभी के लिए शहीदों के बलिदान को स्मरण कर, राष्ट्र की एकता और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का अवसर है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव और क्षेत्र की उन्नति के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है, और इस दिशा में पंचायत निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
संदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों पर सामूहिक प्रयास से ही गांव को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाया जा सकता है।







