कर्रा नवापारा (पाली) । ग्राम पंचायत कर्रा नवापारा की ओर से राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर पंचायत के सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें सरपंच डिगेश्वर सिंह तंवर, उपसरपंच मनभरण आयाम, विशोक सिंह सचिव, रोजगार सहायक सहित समस्त पंचगण शामिल थे।
पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि यह हमें देश की स्वतंत्रता की रक्षा और विकास में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए, स्वच्छता, शिक्षा, और सामाजिक विकास में सहयोग दें, जिससे गांव और देश दोनों प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सकें।







