केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ मेंस्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर

बिलासपुर – केन्द्रीय विद्यालय जीसी सीआरपीएफ बिलासपुर में दिनांक 21 एवं 22 नवम्बर को स्काउट्स एवं गाइड्स का द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर का नेतृत्व कैंप इंचार्ज भूपेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
प्रवेश, प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी दक्षता और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।शिविर का शुभारंभ फ्लैग ब्रेक समारोह के साथ हुआ। इसके उपरांत स्काउटिंग से संबंधित विविध प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्काउटिंग का इतिहास एवं सिद्धांत, स्काउट लॉ, प्रॉमिस, प्रार्थना एवं झंडा गीत, प्राथमिक उपचार,
गांठें एवं मैपिंग, कम्पास एवं दिशा अनुमान,
शारीरिक फिटनेस एवं समूह खेल, लॉग बुक लेखन एवं प्रोफिशिएंसी बैज कार्य शामिल थे।शिविर के दौरान विद्यार्थियों के मौखिक एवं लिखित परीक्षण भी आयोजित किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं सामुदायिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।दूसरे दिन बीपी-6 व्यायाम, सर्व धर्म प्रार्थना, लिखित परीक्षा एवं अन्य कक्षाएँ आयोजित की गईं।अंत में आयोजित वेलिडेटरी समारोह आयोजित हुआ जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण–पत्र प्रदान किए गए।विद्यालय के प्राचार्य रामाकांत कौशिक ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि “स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की एक सतत प्रक्रिया है। यह विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा–भावना का विकास करती है। यह दो दिवसीय शिविर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।”उन्होंने स्काउट–गाइड दल, कैंप इंचार्ज भूपेन्द्र श्रीवास्तव तथा सभी स्काउट मास्टर्स एवं गाइड कैप्टन्स— जानकी कुशवाहा, रवि देवांगन, सौरभ सिंह राजपूत, केवरा पटेल एवं दीपक श्रीवास को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।

  • इन्हें भी देखें

    BJP संगठन में नई ऊर्जा, अशोक कौशिक को किसान मोर्चा की कमान

    बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जानता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर किसान…

    बिलासपुर शहर के 15 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा,अमर सिंह को सौंपी बिलासपुर पश्चिम की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बिलासपुर जिले के लिए अपने मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW