खजुरी नवागांव में कुम्हार समाज को सामुदायिक भवन का तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने किया भूमिपूजन,20 लाख की लागत से होगा निर्माण

बिलासपुर – विकासखंड तखतपुर के खजुरी नवागांव में कुम्हार समाज के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने 20 लाख रुपए की लागत वाले कुम्हार समाज सामुदायिक भवन का विधि-विधानों के साथ भूमिपूजन किया।

विधायक के पहुंचते ही माहौल जश्न में बदल गया—पटाखों की तड़क-भड़क,फूलमालाओं की बारिश,और स्वागत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।भूमिपूजन के बाद कुम्हार समाज के वरिष्ठजनों ने परंपरागत रूप से साल–श्रीफल भेंट कर विधायक धर्मजीत सिंह का सम्मान किया।

सम्मान समारोह के दौरान समाजजनों ने कहा कि यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि वर्षों से मांग किया जा रहा भवन अब हकीकत बनने जा रहा है।विधायक ने संबोधन में कहा—”यह भवन समाज की शक्ति, एकता और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र बनेगा। समाज के हर विकास कार्य में मेरा पूरा सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।

“वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और समाज के वरिष्ठ सदस्यों की भारी उपस्थिति रही। हर चेहरा खुशी से दमक रहा था।कुम्हार समाज ने भूमिपूजन को एक ऐतिहासिक शुरुआत बताते हुए विधायक को पुनः साल–श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया।

  • इन्हें भी देखें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे…

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW