बंधु मौर्य द्वारा निस्तारी रास्ते को बंद करने का प्रयास, कछवाहा–खटीक समाज में रोष; 2008 के इकरारनामा का उल्लंघन कर आवागमन बाधित करने का आरोप

बिलासपुर –कछवाहा–खटीक समाज विकास समिति ने कलेक्टर ,निगम आयुक्त और उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम पार्षद बंधु मौर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 43/55, मौजा चांटीडीह की भूमि पर वर्ष 2018 में समाज एवं अन्य लोगों ने अशोक मौर्य से विधिवत खरीदी कर सामुदायिक भवन और मकानों का शांतिपूर्वक निर्माण किया है,





जिसके लिए बंधु मौर्य ने स्वयं 25 फुट चौड़ा निस्तारी रास्ता निःशर्त देने की लिखित सहमति दी थी। यह रास्ता वर्ष 2008 के इकरारनामा में भी स्पष्ट रूप से दर्ज है, जिसमें बंधु मौर्य ने अपने काम्प्लेक्स के अंदर से होकर 25 फुट रास्ता देने का वचन देते हुए भविष्य में किसी

भी प्रकार के विवाद या दावे को असत्य और निराधार माना जाने की बात स्वयं स्वीकृत की थी। समिति ने आरोप लगाया कि अब बंधु मौर्य उसी निस्तारी मार्ग को अवैध रूप से बंद कराने के उद्देश्य से निर्माण

सामग्री जमा कर, रास्ते में गड्ढा खुदवाकर दीवार निर्माण की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वर्षों से निर्विघ्न रूप से चल रहा समाज एवं मोहल्लेवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा।

इससे न केवल दर्जनों परिवारों को आने–जाने में भारी परेशानी होगी, बल्कि सामुदायिक भवन तक पहुँचना भी मुश्किल हो जाएगा। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि 2008 के इकरारनामा को आधार बनाते

हुए तत्काल अवैध निर्माण रोका जाए और निस्तारी रास्ते को सदैव की तरह खुला रखा जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • इन्हें भी देखें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे…

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW